Dark Mode
दलित युवक पर जानलेवा हमले का मुलजिम गिरफ्तार

दलित युवक पर जानलेवा हमले का मुलजिम गिरफ्तार

बीकानेर। नोखा थाना इलाके के देसलसर गांव में एक दलित युवक पर हुए जानलेवा हमले की वारदात में फरार मुलजिम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीआई नोखा ईश्वर प्रसाद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हनुमान राम मेघवाल पुत्र नारायणराम पर हुई हमलेबाजी के आरोपी शिवलाल पुत्र जेताराम जाट को गुरूवार की शाम उसके ठिकाने पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है। उन्होन बताया कि आपसी रंजिश के चलते १३ अप्रेल को हुई इस वारदात में बोलेरों गाड़ी में सवार होकर बजरंग लाल,उसके भाई शिवलाल और राजेन्द्र विश्रोई समेत तीन चार अन्य जनों ने शिवलाल को कुचलने के लिये उसे गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया और जाति सूचक गालिया निकाली। इस हादसे में शिवलाल बुरी तरह घायल हो गया था। पुलिस ने उसके पर्चा बयान पर आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी लेकिन वारदात के बाद आरोपी गांव से भाग गये। पुलिस सरगर्मी से उनकी तलाश में जुटी थी,गुरूवार को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि आरोपी शिवलाल जाट अपने गांव आया हुआ है,पुलिस ने मौके पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। सीआई ने बताया कि इस वारदात के शेष अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश जारी है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीममें एएसआई राजूराम,हैड कांस्टेबल रामेश्वरलाल ,पप्पूलाल,टीकूराम,कांस्टेबल खुशराज,रामकल्याण, विनोद कुमार शामिल थे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!