लूट और अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर। नादनपुर थाना पुलिस ने 5 माह से फरार चल रहे लूट और अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
कार्रवाई को लेकर नादनपुर थाना प्रभारी राजेंद्र गिरी ने बताया कि जनवरी 2024 में अमोलपुरा गांव के रहने वाले आरोपी सत्यवीर उर्फ सत्तो (25) पुत्र रमेश गुर्जर ने थाना क्षेत्र में लूट और अपहरण की वारदात को अंजाम दिया था। जिसको लेकर थाने पर पीड़ित द्वारा नामजद मामला दर्ज कराया गया। मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि लूट के आरोपी सत्यवीर के गांव कांकोर मोड पर आने की सूचना मिली थी। जिस सूचना पर एएसआई हरि सिंह के निर्देशन में एक टीम मौके पर भेजी गई। जहां से पुलिस ने घेराबंदी कर लूट और अपहरण के आरोपी सत्यवीर को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से पुलिस घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। जिसे पूछताछ के बाद कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।