Dark Mode
परिचित ने नाबालिग से किया रेप, बहला-फुसलाकर ले गया घर

परिचित ने नाबालिग से किया रेप, बहला-फुसलाकर ले गया घर

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक नाबालिग लड़की से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी परिचित युवक बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। आरोपी ने घर ले जाकर डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। नाबालिग पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ भांकरोटा थाने मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सिरसी रोड भांकरोटा निवासी नाबालिग लड़की (17) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। नाबालिग लड़की ने शिकायत में बताया कि 1 मई को वह अपनी सहेली के साथ जॉब के सिलसिले में महिंद्रा सेज गई थी। दोपहर करीब 2 बजे वह भांकरोटा जा रही थी। इसी दौरान महापुरा गांव में उसे आरोपी रामकेश मीणा मिल गया। पहले साथ में काम करने के कारण वह आरोपी युवक को जानती थी। पुराना परिचित होने के कारण दोनों बातचीत करने लगे। नाबालिग लड़की का आरोप है कि बातचीत के दौरान बहला-फुसलाकर आरोपी परिचित युवक बहाना बनाकर उसे अपने घर ले गया। आरोपी रामकेश ने घर ले जाकर डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वापस घर लौटकर पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। गुस्साएं परिजन नाबालिग पीड़िता को लेकर भांकरोटा थाने पहुंचे। नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!