Dark Mode
हवामहल-आमेर जोन की अवैध निर्माणों के विरूद्व कार्यवाही

हवामहल-आमेर जोन की अवैध निर्माणों के विरूद्व कार्यवाही

 5 अवैध निर्माणों को किया सीज


जयपुर । नगर निगम जयपुर हैरिटेज के हवामहल-आमेर जोन उपायुक्त दिलीप शर्मा नेें हैरिटेज स्वरूप से छेड़छाड़ कर निर्माण करने वालों पर कार्यवाही करते हुये  गुरूवार को पांच अनाधिकृत भवन को बिना स्वीकृति के निर्माण करने पर सीज कर दिया ।
हवामहल-आमेर जोन उपायुक्त दिलीप कुमार शर्मा के नेतृत्व में सतर्कता शाखा, भवन शाखा एवं जोन स्टाफ के सहयोग से नियम विरूद्व एवं अनाधिकृत निर्माण करने वालों के खिलाफ लगातार आ रही शिकायतों  के मध्ये नजर पहला मकान नं. 3722, शीतला माता की गली, तिवाड़ी जी का चैक, दीनानाथ जी का रास्ता, चैकड़ी पुरानी बस्ती एवं दूसरा मकान तिवाड़ी जी के कारखाने के पास, लंगर के बालाजी का रास्ता, चैकड़ी पुरानी बस्ती, तीसरा मकांन मैन ब्रह्यपुरी रोड़, मिलेनियम स्कूल के सामने, चैकड़ी ब्रह्यपुरी, जयपुर एवं चैथा मकान नं. 11, जाकिर मस्जिद के पास, मौहल्ला बिल्लोचियान, जयपुर एवं पांचवा मकान नं. 3/37 नगर निगम काॅलोनी, ब्रह्यपुरी थाने के पीछे, चैकड़ी हवाली शहर शर्की शुमाली,  मे सीज किया गया ।
  शर्मा ने बताया कि निर्माणकर्ताओं को पहले नोटिस जारी किये गये थे। लेकिन निर्माणकर्ताओं के द्वारा लगातार निर्माण कार्य जारी रहने पर सीज की कार्यवाही की गई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!