Dark Mode
अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही

टोंक । अवैध बजरी खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज के आदेशानुसार दिये गये सख्त निर्देशों के चलते जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाधिकारियों को निर्देशित किया है कि यदि किसी भी थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन होना पाया गया तो इसके लिए सम्बन्धित थानाधिकारी जिम्मेदार होगा एवं सम्बन्धित थानाधिकारी के विरूद्ध तुरन्त विधि सम्मत विभागीय कार्यवाही की जायेगी। अवैध बजरी खनन एवं परिवहन को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाये गये है, जिनमें जीआईएस मेपिंग, ड्रोन सर्विलेन्स है। उक्त आधार पर रूट चिन्हित किये गये है। इन रूट्स पर जगह-जगह राजस्व/माईनिंग एवं पुलिस के संयुक्त नाके लगाये गये है। इसके अतिरिक्त आरएसी कम्पनी की  2 प्लाटून एवं दो गश्ती दल लगाकर बजरी माफियाओं, बजरी खनन/परिवहन करने वालों पर लगातार कार्यवाही जारी है। अवैध बजरी खनन एवं परिवहन सम्बन्धी क्षेत्रों का जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार भ्रमण किया जा रहा है। जिले में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के विरूद्ध वर्ष 2023 में की गई कार्यवाही के दौरान दर्ज 320 प्रकरणों में 384 आरोपी गिरफ्तार किये गये है, साथ ही 358 वाहन जब्त कर  2 हजार 771 टन अवैध बजरी जब्त की गई है। इसी प्रकार चालू वर्ष के पिछले 4 दिनों में 04 प्रकरण दर्ज कर 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जाकर 04 वाहन एवं 60 टन अवैध बजरी जब्त कर जिले में  कार्यवाही की जा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!