Dark Mode
अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 51 कार्टन शराब जब्त

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 51 कार्टन शराब जब्त

 

शराब माफियाओं के खिलाफ नदबई थाना अधिकारी ने की बड़ी कार्रवाई

 
नदबई ।  पुलिस ने थाना अधिकारी श्रवण पाठक के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जीप में रखी भारी मात्रा में अबैध देशी शराब बरामद की। हालांकि, कार्रवाई दौरान जीप चालक मौके से फरार होने में सफल हो गया।
पुलिस सूत्रों की मानें तो अज्ञात जीप चालक जीप में अवैध तरीके से देशी शराब लेकर जा रहा था। मुखबिर की ओर से अवैध शराब बिक्री की सूचना पर थाना प्रभारी श्रवण पाठक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने नदबई-खेडली सडक मार्ग पर गांव अखैगढ़ के समीप नाकाबंदी की। नाकाबंदी दौरान संदिग्ध स्थिति में पुलिस ने जीप रोकने का प्रयास किया। लेकिन, इसी दौरान पुलिस को देख चालक जीप को छोड़कर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने जांच पडताल कर जीप सहित जीप में रखे करीब 51 कार्टन देशी शराब को जब्त कर लिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस को सफलता नही मिल सकी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!