अवैध शराब और जुए के खिलाफ कार्रवाई, 6 गिरफ्तार
धौलपुर। दिहौली थाना पुलिस ने अवैध शराब और जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे अवैध शराब के साथ एक स्कूटी और जुआ राशि बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट और जुआ एक्ट में मामले दर्ज किए गए हैं।
कार्रवाई को लेकर थाना प्रभारी परमजीत पटेल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मनियां मरैना रोड पर स्कूटी से एक दिव्यांग को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी दिव्यांग बल्ली उर्फ बलबीर सिंह (30) पुत्र सूरजभान के पास से 125 अवैध शराब के क्वार्टर बरामद किए गए हैं। जिसके खिलाफ आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि दूसरी कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने सामौर गांव में ताल के पास जुआ खेलते हुए आरोपी रामवीर पुत्र मोहन सिंह, जितेंद्र पुत्र हरिचंद्र, राघवेंद्र पुत्र श्री लाल और जितेंद्र पुत्र भूप सिंह निवासी सामौर के साथ कैलाशी पुत्र भरत सिंह निवासी अतरौली को गिरफ्तार किया है। जुआ एक्ट में गिरफ्तार किए गए पांचो आरोपियों के पास से पुलिस को तलाशी में 32 हजार की जुआ राशि मिली है। जिनके खिलाफ जुआ एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।