Dark Mode
पुलिस मुख्यालय सीआईडी क्राइम ब्रांच टीम की कार्रवाई

पुलिस मुख्यालय सीआईडी क्राइम ब्रांच टीम की कार्रवाई

  • जयपुर में करणी विहार थाना इलाके में अवैध देशी शराब से भरी पिकअपसहित तीन तस्करों को पकड़ा

जयपुर। पुलिस मुख्यालय सीआईडी क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम ने शुक्रवार को जयपुर में करणी विहार थाना पुलिस के सहयोग से सिरसी रोड पर एक पिकअप से राजस्थान निर्मित देशी शराब की 73 पेटियां बरामद कर तीन तस्करों को पकड़ा है। प्रारंभिक पूछताछ के अनुसार तस्कर स्प्रिट से देशी शराब तैयार कर जयपुर-अजमेर में सप्लाई करते हैं। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध श्री दिनेश एमएन ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर प्रदेश में अवैध मादक पदार्थ एवं शराब की तस्करी की रोकथाम एवं तस्करों की धरपकड़ के लिए पुलिस मुख्यालय क्राइम ब्रांच की टीमों को अलग-अलग शहरों में रवाना कर आसूचना संकलित की जा रही है।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!