Dark Mode
अनैतिक गतिविधियों को लेकर होटल व गैस्ट हाउसों पर की कार्यवाही

अनैतिक गतिविधियों को लेकर होटल व गैस्ट हाउसों पर की कार्यवाही

बहरोड़ । थाना पुलिस ने आज संदिग्ध गतिविधियों को लेकर कस्बे में होटल, गैस्ट हाउसों पर जॉच कारवाई करते हुए दर्जनभर महिला व पुरूषों को हिरासत में लिया है। आपको बता दें कि थाना अधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों के द्वारा नेशनल हाईवे और मुख्य चौराहे पर स्थित होटल, गैस्ट हाउसों पर दबिश देकर उनमें ठहरे हुए लागों के कागजातों की जॉच की गई। इस दौरान संदिग्ध पाये जाने वाले दर्जनभर महिला पुरूषों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अचानक पुलिस की कार्यवाही देखकर होटल व गैस्ट हाउस संचालकों में अफरा-तफरी मच गई। थाना अधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि बहरोड़ में होटल व गैस्ट हाउसों में अनैतिक गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। जिस पर आज उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कार्यवाही की गई है। 

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!