संवासा में होगा सक्रिय स्काउट यूनिट का संचालन - प्रधानाध्यापक
लालसोट . राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय संवासा की राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड की स्काउट यूनिट में एक साथ 16 स्काउट ने प्रवेश लिया । सभी को स्काउट सचिव श्रीकान्त शर्मा ने स्काउट प्रतिज्ञा दिलवा कर स्काउट नियमों के पालन का वचन लेकर प्रवेश दिया ।इस अवसर पर स्काउट सचिव श्रीकान्त शर्मा ने बताया की स्काउट प्रभारी अशोक पारीक की कठिन मेहनत से विधालय सत्र 22-23 में 16 रिक्त स्थानों पर कक्षा 7 एवं 9 के विद्यार्थियों को इस वर्ष प्रवेश दिया गया है,इन्हें शीघ्र ही स्काउट कलाओं से रूबरू करवाया जाएगा । प्रधानाध्यापक अमित बडाया ने सभी नवप्रवेशी स्काउट को सम्मानित किया । अमित बड़ाया ने कहा की स्काउट जीवन सर्वोत्तम है, स्काउट सेवाभावी होते है और राष्ट्रीय संपत्ति की रक्षा करने वाला होता है ।