किशनगढ़ विधानसभा में कार्यकर्ताओ ने किए चुनाव के लिए आवेदन
किशनगढ़. अराई ब्लॉक कांग्रेस की मीटिंग आयोजित की गई। विधानसभा चुनाव 2023–24 के कांग्रेस के दावेदारों से आवेदन पत्र लिए गए। राजीव गांधी भवन स्थित कार्यालय पर किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी छोटूराम मीणा के मुख्य अतिथि में अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस शक्की ने की। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के सचिव नरेश चौधरी, जिला सिवान जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष किशन लाल जाट, सभी दावेदार राकेश शर्मा, भीम सिंह चौधरी, जगदीश गोरा, रवि सिनोदिया, पार्षद धन्ना लाल यादव, महेंद्र यादव, छगन मालाकार , नसीम अहमद, मदन जाजोरिया, राहुल, महेंद्र सेन, सुल्तान नेता, आजम कुरैशी, जसराज चौधरी, मंगल चौधरी, राम सिंह, दीपक बिरला, विश्राम चौधरी, एडवोकेट प्रमोद शर्मा, रुपेश शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, अरुण शर्मा, परमेंद्र जोशी, शांतिलाल झंझरी इत्यादि कांग्रेस जन उपस्थित थे। ब्लॉक कांग्रेस किशनगढ़ एक लाइन का प्रस्ताव पास कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को उम्मीदवार चयन का अधिकार दिया है। जिसका सभी उपस्थित जनों ने हाथ खड़े कर समर्थन दिया। इस मौके पर किशनगढ़ विधान सभा प्रभारी छोटू राम मीणा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजना का लाभ लेने का आह्वान किया। इसका प्रचार प्रसार कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रिपीट कराई जाए। सभी दावेदार एकजुट होकर इसको भी पार्टी टिकट दे उसे किशनगढ़ से विधानसभा का चुनाव जीताकर भेजें आगामी 5 साल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कार्य होंगे।