कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी,मनाया जश्न
दौसा . कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की प्रचंड जीत पर दौसा में कांग्रेसी कार्यकर्ता रविवार को बड़ी संख्या में गांधी तिराहे पर एकत्रित होकर आतिशबाजी की तथा मिठाइयां वितरित की, इस अवसर पर दौसा प्रधान प्रहलाद मीणा ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का असर चुनाव में दिखने को मिला कर्नाटक की जनता ने नफरत की राजनीति को नकारा, कांग्रेस की भाईचारे की नीति को पसंद कर कांग्रेस पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजई बनाया है, दोसा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमराज निमाली ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने भाजपा नीत केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को भी नकारा जिसके कारण पूरे देश में महंगाई ,बेरोजगारी, भ्रष्टाचार पनप रहा है, साथ ही कांग्रेस की हर वर्ग के तपके के लिए किए जा रहे कार्यों पर मोहर लगाई है, राहुल गांधी को लोकसभा से निष्कासित करने वाले कदम पर कर्नाटक की जनता में भारी रोष इसकी परिणति में वहां कि जनता ने राज्य में से भाजपा को निष्कासित कर दिया, इस अवसर पर कांग्रेस मीडिया प्रभारी उमाशंकर बनियाना, घनश्याम शर्मा,पार्षद राकेश चौधरी ,गीता वर्मा, सुनिता शर्मा ,मधु शर्मा, रहीस खान,अशोक मीना,किशन लाल महावर,रामकिशोर सैनी,धर्मपाल गुर्जर,नवल किशोर मीणा,शरद नागर,कैलाश विजय,अक्षित शर्मा,हिदायत खान, करमसी मीना, मानदाता मीना, उप जिला प्रमुख,हंसराज गुर्जर,धनराज मीना राजपुरा,विनोद भंडारी,जगदीश शर्मा वकील,मुकेश राणा, संदीप शर्मा ,जगदीश मीना मंडल अध्यक्ष,रामनिवास गागड़या,रामेश्वर प्रसाद बैरवा,मानसिंह मीना,सागर शर्मा,कैलाश वाल्मीकि,सुभाष घोषी,आदि लोग मौजूद रहे।