Dark Mode
सामाजिक एकता वाहन रैली को लेकर कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क

सामाजिक एकता वाहन रैली को लेकर कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क

सरवाड़. डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर भाजपा नेता ड़ा. मिथिलेश गौतम के नेतृत्व में आयोजित होने वाली सामाजिक एकता वाहन रैली को लेकर गुरूवार को कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगो को पीले चावल बाटे ओर रैली एवं कार्यक्रम में अधिक अधिक सहभागिता निभाने की अपील की। युवा नेता उज्जवल जैन ने बताया कि इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने ग्राम खिरियाँ, भगवानपुरा, बिड़ला, शेरगढ़, मियां, ताजपुरा, गुंदाली सहित विभिन्न गांवों में जाकर जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान प्रतीक जैन, पार्षद करण बंजारा, प्रियांशु पारीक, प्रधुम्न लड्ढा, सुनील पांचाल, दर्शन जैन, विकास माली, प्रकाश माली, सिद्धार्थ कक्कड़, विशाल पांचाल, धन सिंह राठौड़, अक्षय पारीक, भावेश खत्री, मोहित सोनी, रामसिंह योगी, अनंत पारीक, गणेश रेगर, सनी रेगर, महेश खींची, मोहित खींची, दिनेश आईदासानी आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!