बिजनेसमैन बनना चाहते थे अभिनेता प्रभास
आज यानी की 23 अक्तूबर को साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। न सिर्फ साउथ बल्कि हिंदी दर्शकों के बीच भी अभिनेता की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फैंस को प्रभास की दमदार एक्टिंग और कूल अंदाज बेहद पसंद आता है। प्रभास को राजामौली की पैन इंडिया फिल्म बाहुबली ने खूब शोहरत दी है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर प्रभास के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में... प्रभास का जन्म 23 अक्तूबर 1979 को हुआ था। यह एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इनके पिता पॉपुलर फिल्म मेकर यू. सूर्यनारायण राजू थे। वहीं प्रभास का असली नाम उप्पलापति वेंकट सूर्यनारायण प्रभास राजू है। इनके पिता साउथ के फेमस फिल्म निर्माता थे। प्रभास ने अपनी शुरूआती शिक्षा डॉन बॉस्को मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने श्री चैतन्य कॉलेज, हैदराबाद से बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी किया।