160 विद्यार्थियों को स्कूली बैग , स्टेशनरी अदामा इंडिया प्रा० लि० ने वितरित किए ।
पदमपुर . ग्राम पंचायत तामकोट के राजकीय उच्च मा० विद्यालय में अदामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कीटनाशक कंपनी इजरायल की और से जीएम राजा शेखर रेड्डी हैदराबाद एवं एआरएम विजय नारायण सिंह व पीसीसी सदस्य रूपेंद्र सिंह रूबी कुन्नर , कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर देवराज नागपाल , नितिन नागपाल, फुलचदं मिगलानी , सरपंच प्रतिनिधि राजदीप सिंह बराड़ , प्राचार्य नरेश शर्मा , उपप्राचार्य कुलदीप कुमार ,पंचायत के अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर 160 विद्यार्थियों को स्कूली बैग , स्टेशनरी ,पानी की बोतल सहित अन्य सामग्री वितरित कर उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की गई । रूबी कुन्नर ने अदामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कीटनाशक कंपनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सकारात्मक दृष्टिकोण का उद्देश्य लेकर जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना बड़ा ही पुनीत कार्य है , ऐसे कार्यों के लिए कंपनी ने हमेशा निमित्त बनकर प्राथमिकता से अपना कर्तव्य निभाया है । कुन्नर ने कहा कि कीटनाशक दवाइयां किसानों को उच्च क्वालिटी मिले इसपर सभी कीटनाशक कंपनीयो को प्राथमिकता से ध्यान देना चाहिए ताकि किसान वर्ग आर्थिक नुकसान से बच पाए । रूबी कुन्नर ने विधायक कोटे में हुए विकास कार्यों का अवलोकन कर विद्यार्थियों के विकास हेतु हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने का विश्वास दिलाया । जीएम राजा शेखर रेड्डी व एआरएम विजय नारायण सिंह ने किसानों को कंपनी के संबंध में बताया कि अदामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कीटनाशक कंपनी ने बेहतर प्रोडक्ट देकर देश ही नही विदेश में अलग पहचान व विश्वास बनाया है । शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए कंपनी हमेशा अग्रणी रही है I सरपंच प्रतिनिधि राजदीप सिंह बराड़ ने पूर्व मंत्री व विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर द्वारा विद्यालय में जिम , स्मार्ट क्लासरूम व अन्य विकास कार्यों का उलेख कर अतिथियों का किया स्वागत , अजय गर्ग ,
भूषण बलाना ,हरि जैन ,
आशीष जिंदल , तुलसी मक्कड़ ,
टेकचंद भठेजा ,मनीष मिगलानी ,
मनदीप सिंह बराड़ , जसवंत सिंह ,कल्याण ठाकुर ,पवन कुमार , यशपाल राणा ,जसपाल वर्मा ,एमडीओ. ओंकार सिंह सहित काफी संख्या में पंचायत के प्रमुख लोग उपस्थित रहे । विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना स्वागत गीत प्रस्तुत किया । मंच का संचालन प्रमोद राजपाल द्वारा किया गया I