Dark Mode
अडाणी टोटल गैस ने Q1FY24 के नतीजे जारी किए

अडाणी टोटल गैस ने Q1FY24 के नतीजे जारी किए

पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 8.56% बढ़कर ₹150 करोड़ रहा, रेवेन्यू 1.3% बढ़ा


मुंबई .  अडाणी टोटल गैस ने मंगलवार (1 अगस्त) को Q1FY24 यानी फाइनेंशियल ईयर 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी को सालाना आधार पर 8.56% बढ़कर 150.22 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले Q1FY23 में कंपनी को 138.37 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था।

इसके साथ ही इस तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 1.3% बढ़कर 1056 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी अवधि में 1042 करोड़ रुपए था।

EBITDA मार्जिन 23.5% हुआ
जून तिमाही में कंपनी का EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 21% के मुकाबले बढ़कर Q1 में 23.5% हो गया। Q1 में EBIDTA सालाना आधार पर 13.35% बढ़कर 247.8 करोड़ रुपए रहा। पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही में यह 218.6 करोड़ रुपए था।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!