आदर्श चौधरी ने ग्रहण किया अति. पुलिस अधीक्षक टोंक का पदभार
टोंक । विगत दिनों हुए अति. पुलिस अधीक्षकों के स्थानान्तरण पर शुक्रवार को आयुक्तालय जयपुर अपराध शाखा से स्थानान्तरण होकर टोंक आये आदर्श चौधरी ने अति. पुलिस अधीक्षक टोंक का पदभार ग्रहण किया है। जानकारी के अनुसार वर्ष 1999 में राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) में चयन होने के बाद वर्ष 2012 में अति. पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति हुई है। आदर्श चौधरी अपने सेवाकाल में सवाईमाधोपुर, कोटा, बूंदी आदि कई जिलों में अपनी सेवायें दे चुके है, जो बेहतरीन पुलिसिंग के लिये जाने जाते है। ज्ञात रहे कि पूर्व अति. पुलिस अधीक्षक भवानी सिंह राठौड़ के सेवानिवृत्त होने पर अति. पुलिस अधीक्षक टोंक का पद रिक्त चल रहा था।