Dark Mode
अतिरिक्त रोल पर्यवेक्षक ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की ली बैठक

अतिरिक्त रोल पर्यवेक्षक ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की ली बैठक

सवाई माधोपुर। मतदाता सूचियों के अर्हता 1 जनवरी, 2025 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यों के पर्यवेक्षण के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त अतिरिक्त रोल पर्यवेक्षक डॉ. जोगाराम शासन सचिव सामान्य प्रशासन विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में पुनरीक्षण गतिविधियों की समीक्षा की गई।
उन्होंने जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूची के हैल्थ पैरामीटर्स यथा जेन्डर रेश्यो, मतदाता-जनसंख्या अनुपात (ईपी रेश्यो), आयु वर्ग के अनुसार मतदाताओं के पंजीकरण आदि की जांच की तथा इनमें अपेक्षित सुधार के लिए निर्वाचन विभाग के निर्देशों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त रोल पर्यवेक्षक ने जिला निर्वाचन अधिकारी शुभम चौधरी की उपस्थिति में गुरूवार को जिला कलक्टर कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक ली तथा मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अपने दल की ओर से बूथ लेबल अभिकर्ता नियुक्त करने के सम्बन्ध में आग्रह किया।
उन्होनें राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग के विभिन्न नवाचारों यथा एक वर्ष में चार अर्हता तिथियां, वोटर्स हैल्पलाईन एप्प एवं राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन पंजीकरण, ई-ईपिक की सुविधा आदि के सम्बन्ध में अवगत कराया तथा अधिक से अधिक व्यक्तियों को इनका उपयोग करने हेतु प्रेरित करने हेतु आग्रह किया।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी की ओर से नीलकमल जैन इंडियन नेशनल कांग्रेस की ओर से हरिमोहन शर्मा तथा सीपीएम की ओर से रामगोपाल गुणसारिया उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!