अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ धौलपुर का अब बाड़ी में होगा मुख्यालय
धौलपुर । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दस्यु उन्मूलन बल (एडीएफ) धौलपुर का मुख्यालय अब बाड़ी में होगा। मुख्यमंत्राी अशोक गहलोत ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इससे दोनों वृत्त कार्यालयों (वृत्त कार्यालय बाड़ी एवं वृत्त कार्यालय सरमथुरा) एवं संबंधित थानों की दूरी कम होगी। आमजन को मुख्यालय धौलपुर के बजाय बाड़ी जाने में सुविधा होगी। साथ ही संबंधित क्षेत्रा दस्यु प्रभावित होने के कारण दस्युओं पर अंकुश लगाने एवं खनन माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही में सुगमता होगी।