एडीजी ने सीओ कार्यालय की जमीन का किया निरीक्षण
नदबई । पुलिस एडीजी (आवासीय) ए पोन्नूचामी ने नदबई क्षेत्र के गांव बैलारा में नदबई पुलिस सीओ कार्यालय को स्वीकृत जमीन का निरीक्षण करते हुए पैमाइश कर जमीन को पुलिस विभाग के कब्जे में लेने को कहा। साथ ही स्वीकृत जमीन की तारबंदी कराने के निर्देश दिए। बाद में पीडब्ल्यूडी व राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की मौजूदगी में स्वीकृत करीब पौने चार बीघा जमीन की पैमाइश करने की प्रक्रिया की गई। इससे पहले पुलिस एडीजी ने सीओ कार्यालय को स्वीकृत जमीन व सीओ कार्यालय निर्माण के नक्शे को लेकर विभागीय अधिकारियों से चर्चा की। साथ ही पैमाइश सहित तारबंदी करने के निर्देश देते हुए पुलिस अधिकारियों को भवन निर्माण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गौरतलब है कि नदबई मुख्यालय पर सीओ कार्यालय किराए के भवन में संचालित हो रहा। इस दौरान नदबई पुलिस सीओ नीतिराज सिंह, थाना प्रभारी रामअवतार मीणा सहित पुलिस, पीडब्ल्यूडी व राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।