Dark Mode
बारां में आदि कर्मयोगी अभियान से होगा जनजाति ग्रामों का सर्वांगीण विकास

बारां में आदि कर्मयोगी अभियान से होगा जनजाति ग्रामों का सर्वांगीण विकास

बारां। धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत बारां जिले में आदि कर्मयोगी अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य चिन्हित ग्रामों का सर्वांगीण विकास करना है।
शाहाबाद एडीएम जबर सिंह ने बताया कि अभियान के तहत जनजाति परिवारों एवं स्थानीय लोगों को जोड़कर गाँव का विकास प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक गाँव में आदि साथी एवं आदि सहयोगी बनाए गए हैं, जिनमें उस गाँव के सरकारी कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक शामिल हैं। अभियान संचालन हेतु गाँवों में आदि सेवा केंद्र की स्थापना भी की गई है।
जिले की 132 ग्राम पंचायतों के 277 गाँवों का चयन इस अभियान में किया गया है। इन गाँवों के लिए 2030 विलेज विजन प्लान स्थानीय आवश्यकताओं के आधार पर तैयार किया जा रहा है। उक्त विजन प्लान को आगामी विशेष ग्राम सभाओं में 2 अक्टूबर 2025 को अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!