Dark Mode
यामी गौतम के बर्थडे पर आदित्य धर का प्यार भरा पोस्ट, कहा- 'यामी पगलू'

यामी गौतम के बर्थडे पर आदित्य धर का प्यार भरा पोस्ट, कहा- 'यामी पगलू'

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम के जन्मदिन का मौका उनके लिए बेहद खास बन गया। इस अवसर पर पति और निर्देशक आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा संदेश साझा किया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया। आदित्य ने यामी को प्यार से 'यामी पगलू' कहते हुए उनके साथ बिताए निजी पलों की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं।

आदित्य धर ने अपने संदेश में पत्नी की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि यामी की मुस्कान सिर्फ एक कमरे को नहीं, बल्कि उनकी पूरी दुनिया को रोशन कर देती है। वह उनके लिए घर, सबसे बड़ी ताकत और हर मुश्किल में साथ खड़ी रहने वाली साथी हैं। आदित्य ने यह भी माना कि आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसमें यामी का बड़ा योगदान रहा है।

अपने पोस्ट में आदित्य ने यामी के परिवार के प्रति समर्पण और काम के प्रति उनकी मेहनत का भी जिक्र किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि उन्हें समझ नहीं आता कि यामी एक साथ इतनी सारी जिम्मेदारियां कैसे संभाल लेती हैं और फिर उन्हें भी कैसे झेल लेती हैं।

निर्देशक ने आगे कामना की कि यामी को जिंदगी में उतनी ही खुशियां, प्यार और आशीर्वाद मिले, जितना वह अपने परिवार की जिंदगी में लेकर आती हैं। उन्होंने पत्नी से हमेशा सपने देखते रहने और इसी तरह चमकते रहने की बात कही। पोस्ट के आखिर में आदित्य ने जिंदगीभर उनका हाथ थामने, उनका हौसला बढ़ाने और बार-बार प्यार जताने का वादा किया।

फिल्म के सेट से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

यामी गौतम और आदित्य धर की मुलाकात फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के दौरान हुई थी। इस फिल्म से आदित्य ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था, जबकि यामी ने इसमें एक अंडरकवर रॉ एजेंट की भूमिका निभाई थी। फिल्म में विक्की कौशल मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

फिल्म के दौरान शुरू हुई दोनों की बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। यामी पहले भी बता चुकी हैं कि उनकी प्रेम कहानी में किसी फिल्मी अंदाज का प्रपोजल या बड़ा रोमांटिक ड्रामा नहीं था। दोनों ने अपने रिश्ते को सादगी के साथ आगे बढ़ाया।

4 जून 2021 को यामी और आदित्य ने हिमाचल प्रदेश में परिवार के करीबी सदस्यों की मौजूदगी में शादी की थी। इसके बाद मई 2024 में उनके घर बेटे वेदाविद का जन्म हुआ। अब आदित्य के जन्मदिन वाले पोस्ट ने एक बार फिर इस जोड़ी के बीच की खूबसूरत बॉन्डिंग को चर्चा में ला दिया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!