Dark Mode
एडीजे ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

एडीजे ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

धौलपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एडीजे रेखा यादव ने जिले में पीड़ित महिलाओं की सहायता हेतु महिला अधिकारिता विभाग द्वारा निर्भया योजना के अंतर्गत संचालित सखी वन स्टॉप सेन्टर का सोमवार को आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा पीडित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया एवं वन स्टॉप सेंटर द्वारा संधारित रजिस्टरों का अवलोकन किया गया। वन स्टॉप सेंटर में आवासित सभी महिला व बालिकाओं से भी पूछताछ कर व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये।
सचिव ने बताया कि सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में पीड़ित महिलाओं के विधिक सहायतार्थ एवं उनकी सुरक्षा हेतु सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित किये गये हैं। पीड़ित एवं जरूरतमंद महिलाओं को सखी सेन्टर द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए। सखी वन स्टॉप सेन्टर के अन्तर्गत सभी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही स्थान पर अस्थाई आश्रय, पुलिस डेस्क, विधिक सहायता, चिकित्सा एवं काउन्सलिंग की सुविधा उपलब्ध करायी जाती है। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कनिष्ठ सहायक सुरेन्द्र सिंह व वन स्टॉप सेंटर का स्टाफ मौजूद रहा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!