Dark Mode
एडीजे ने फ्लैग दिवस पर किया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

एडीजे ने फ्लैग दिवस पर किया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

श्रीगंगानगर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया द्वारा राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं गौरव का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का लोकार्पण समारोह दिवस पर 3 जुलाई सोमवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन रोटरी क्लब के समन्वय से नेताजी रामदास पार्क, पदमपुर में किया गया।
 इस अवसर पर तेनगुरिया ने आमजन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की बनावट व तिरंगे के महत्व के बारे में जानकारी दी। तेनगुरिया ने पीड़ित प्रतिकर स्कीम, 2011 व विधिक सहायता स्कीम तथा महिलाओं के अधिकार व महिलाओं से संबंधित विधिक सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि रोटेरी क्लब, पदमपुर शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण, बाल एवं महिला कल्याण के लिए पूरे विश्व में मानव जनहित में सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं।
समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक स. गुरमीत सिंह कुन्नर, रोटेरी क्लब डिस्ट्रिक्ट गवर्नर घनश्याम कांसल, पीडीजी बाघ सिंह पन्नू, उपखंड अधिकारी  पवन कुमार, प्रशिक्षु आरपीएस सुसोनू चौधरी, तहसीलदार महेन्द्र सिंह रतनू, नगरपालिका चेयरमेन रूबी मिगलानी एवं विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी, विभागाध्यक्ष व क्षेत्र के गणमान्य व्यापारी व प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।  

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!