Dark Mode
एडीएम सिटी ने किया शिविर का निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

एडीएम सिटी ने किया शिविर का निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

 
नदबई ।  भरतपुर एडीएम सिटी बीना महावर ने गांव खेडीदेवीसिंह में मंहगाई राहत शिविर व प्रशासन गांव के संग अभियान का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों को जागरुक होकर शिविर में रजिस्ट्रेशन कराने व योजनाओं का लाभ लेने को कहा। साथ ही निरीक्षण दौरान अनिमितता मिलने पर संबधित अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के दिशा- निर्देश दिए।
एडीएम सिटी ने प्रदेश सरकार की ओर से ग्रामीणों की सहूलियत के लिए गांव-गांव में श्ििावर आयोजित करने के बारे में बताते हुए लोगों को जागरुक होने व शिविर दौरान अधिक से अधिक लोगों को रजिस्ट्रेशन को कहा। बाद में एडीएम सिटी ने नदबई पंचायत समिति व नगर पालिका परिसर में आयोजित मंहगाई राहत कैंप का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान लोगों को हो रही असुविधाओं को देखते हुए एडीएम सिटी ने शिविर में समस्याओं का समाधान करते हुए लोगों की समस्याओं का ध्यान रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण दौरान एसडीएम जोगिन्दर सिंह, तहसीलदार दीपा यादव विकास अधिकारी सौदान सिंह, निजी सहायक नरेन्द्र सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!