Dark Mode
एडीएम ने किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर कनवाडा का औचक निरीक्षण

एडीएम ने किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर कनवाडा का औचक निरीक्षण

  • निर्देशों की पालना के बाद दौबारा होगा चिकित्सा संस्थान का निरीक्षण

झालावाड़। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश कुमार मालव व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.जी.एम.सैय्यद द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर कनवाडा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा संस्थान पर सभी स्टाॅफ उपस्थित पाया गया जों अपने कार्यो में लगे हुये थे। संस्थान पर रंगाई पुताई का कार्य चल रहा था जिसे आयुष्मान भारत के प्रोटोकाॅल के अनुसार करन, संस्थान पर बाउण्ड्रीवाल रोड लेवल से नीचे है उसे स्टेण्डर हाईट तक बढवाने, संस्थान का मैन गेट टुटा पाया गया उसे सही करवाने, संस्थान पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने, संस्थान पर पूर्ण साईनऐज लगवाने, संस्थान पर पडी खाली जगह गार्डन बनाने हेतु ब्लाॅक मुख्य चिकित्सा अधिकारी व चिकित्सा अधिकारी प्रभारी को पाबन्द किया गया।

अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश कुमार मालव को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.जी.एम.सैय्यद ने बताया कि चिकित्सा संस्थान पर नियमानुसार सभी दवाईयाॅ व जाॅच सुविधा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। चिकित्सालय में आने वाले रोगीयों व ग्राम पंचायत सरपंच से वार्ता करने पर चिकित्सा विभाग एवं कर्मचारीयों द्वारा आने वाले रोगीयों को उपलब्ध सुविधाये दी जा रही है औश्र वे उनके कार्य से सन्तुष्ठ है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.जी.एम.सैय्यद ने बताया कि अजिरिक्त जिला कलक्टर द्वारा दिये गये निर्देशों की पालना सुनिश्चित की जाते हुये इन कार्यो को 15 दिवस में पूर्ण करने हेतु बीसीएमओ व चिकित्सा अधिकारी को पाबन्द किया गया है। कार्य पूर्ण होने पर दौबारा चिकित्सा संस्थान का निरीक्षण किया जावेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!