मतदान करने की दिलाई शपथ
सीकर। सीएमएचओ डॉ निर्मल सिंह ने बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों व अधिकारियों को विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने की शपथ भी दिलाई। साथ ही विभागीय गतिविधियों के साथ साथ आदर्श अचार संहिता का पालन करते हुए चिकित्सा संस्थानों में लगी प्रचार प्रसार सामग्री हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले के चिकित्सा संस्थानों में प्रचार प्रसार सामग्री जिन पर फोटो लगी है को पूर्व में हटा दिया गया है, लेकिन अचार संहिता की शत प्रतिशत पालना करते हुए आमजन को मतदान में भाग लेकर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से संस्थानों में आने वाले नागरिकों को मतदान करने की शपथ दिलाई जाएगी और उनको मतदान का महत्व बताते हुए मतदान के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए।