Dark Mode
प्रशासन शहरों के संग अभियान में किया पट्टों का वितरण

प्रशासन शहरों के संग अभियान में किया पट्टों का वितरण

टोंक । प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 के अन्तर्गत गुरूवार को नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट द्वारा पट्टों का वितरण किया गया। इसमें राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम टोंक आगार द्वारा वर्ष 1997 में क्रय की गई भूमि का संस्थानिक पट्टा जारी किया गया। इसके अलावा कृषि भूमि नियमन में 14, 66ए में 2 एवं स्टेट ग्रांट में 1 पट्टे का वितरण किया गया। इस अवसर पर कैम्प प्रभारी/सह-प्रभारी हजारी लाल भील एवं मोहम्मद उमर खान आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!