Dark Mode
प्रशासन शहरों के संग अभियान में 4806 पट्टे किये जारी

प्रशासन शहरों के संग अभियान में 4806 पट्टे किये जारी

 

दौसा .  दौसा नगर परिषद द्वारा आयोजित प्रशासन शहरों के संग अभियान का सोमवार को पर्यवेक्षक मातादीन रिणवा ने निरीक्षण किया। इस मौके पर विभिन्न शाखाओं की समीक्षा की तथा अभियान के दौरान अर्जित उपलब्धियों पर विस्तार से जारकारी ली। नगर परिषद दौसा द्वारा इस अभियान के दौरान जिसके तहत कृषि भूमि नियमन के तहत 3917, 69-ए के तहत 151, स्टेट ग्रान्ट 1961 के तहत 358, योजनाओं के तहत 119, पुर्नवैध 19, अपंजीकृत 87, एवं खांचा भूमि के तहत 04, और लीज होल्ड से फी होल्ड 151 पट्टे जारी किये गये है। इस प्रकार कुल 4806 पट्टे जारी करना बताया गया। इस मौके पर RI (सलाहकार)  मदन मोहन गुप्ता एवं भूमी शाखा प्रभारी  अमित गुर्जर व  सलीम खान,  सुरेश शर्मा एवं विभिन्न शाखाओं के कर्मचारीगणों से चर्चा करते हुये नगर परिषद दौसा द्वारा अभियान में अधिक से अधिक पट्टा जारी करने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर सभापति ममता चौधरी ने कहा अभियान में और तेजी ले जाएगी ताकि अधिक से अधिक पत्ते दिए जाये। सरकार की मंशा है कोई भी व्यक्ति बिना पट्टे नहीं छूटे। सरकार रियायती दर पर पत्ते बना रही है आमजन को इसका लाभ लेना चाहिए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!