अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने चलाया पीला पंजा
सूरजगढ़ . तहसील इलाके में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन लगातार सख्ती बरता दिखाई दे रहा है। तहसीलदार स्वाती झा के नेतृत्व में राजस्व विभाग द्वारा लगातार अतिक्रमियो के खिलाफ कार्रवाइयों को अंजाम दिया जा रहा है। शुक्रवार को भी सूरजगढ़ से कासनी गांव जाने वाले कच्चे रास्ते से प्रशासन द्वारा अतिक्रमण पर पीला पंजा चलाकर उसे हटाया गया। तहसीलदार स्वाती झा ने बताया कि वार्ड 22 से कासनी कि और जाने वाले कटानी रास्ते पर से अतिक्रमण हटाने की मांग काफी समय से की जा रही थी। तहसीलदार स्वाती झा ने बताया कि गिरदावर ,पटवारी ,नगरपालिका टीम और पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन की टीम ने दो जेसीबी मशीनों की सहायता से रास्ते पर किये गए तारबंदी,मेड व अन्य प्रकार के अतिक्रमण को हटाये।तहसीलदार स्वाती झा ने बताया कि अतिक्रमण को लेकर अतिक्रमियो को प्रशासन द्वारा पूर्व में ही अतिक्रमण हटाने के नोटिस भी दिए जा चुके थे लेकिन अतिक्रमियो द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाए जाने के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस मौके पर एएसआई रोहिताश सिंह,पटवारी राजेश कुमार, जमादार रवि कुमार सहित राजस्व विभाग,पुलिस विभाग,नगरपालिका विभाग के अन्य सदस्य मौजूद थे।