प्रशासन गाँवों के संग महंगाई व राहत शिविर को लेकर बैठक आयोजित
रतनगढ़ . पंचायत समिति सभागार में उपखण्ड अधिकारी अभिलाषा की अध्यक्षता में प्रशासन गाँवों के संग एवं महंगाई राहत शिविर से सम्बन्धित पूर्व तैयारी शिविर की व्यवस्था व किये जाने वाले कार्यों की जानकारी के लिये समस्त जिला परिषद सदस्य पंचायत समिति सदस्य सरपंच, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी ग्राम विकास अधिकारियों की बैठक रखी गई। बैठक में विकास अधिकारी दुर्गाराम पारीक ने प्रशासन गाँवों के संग व महगाई राहत शिविर की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए सरपचं व ग्राम विकास अधिकारी के स्तर से किये जाने वाले की विस्तार से पूर्व तैयारी व व्यवस्था में सभी से सहयोग की अपील की। प्रधान मोहनी देवी ने राजस्थान सरकार के मुख्यमन्त्री के द्वारा चलाये जाने वाले प्रशासन गाँवों के संग अभियान व महंगाई राहत शिविर को ज्यादा से ज्यादा लोगों के कार्य कर सरकार की मंशा को पूर्ण करने में सहयोग की अपील की। बैठक में तहसीलदार बजरंग लाल, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनीष तिवारी, सरपंच फोरम के अध्यक्ष उम्मेद सिंह, अनीता कवंर, हरि प्रसाद दायमा, जगजीत सिंह, सावित्री सिहाग, राजकुमार सिहाग व बाबूलाल आदि उपस्थित थें।