भोजेवाला में लगा प्रशासन गांव के संग अभियान
सूरतगढ़ . ग्राम पंचायत भोजेवाला में प्रशासन गांव के संग अभियान 2023 आयोजित हुआ जिसमें 356 खातों की जमाबंदी मे त्रुटियों का शिविर प्रभारी द्वारा शुद्धीकरण के आदेश दिए गए। भूअभिलेख निरीक्षक वरुण सहारण ने बताया कि शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 175 नामांतरण, 356 राजस्व अभिलेखों में नाम शुद्धीकरण, 4 खाता विभाजन, 5 रास्ते का प्रकरण, गैर खातेदारी से खातेदारी प्रकरण 01, जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र सहित 419 नकले जारी की गई शिविर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अरविंद कुमार जाखड़, उपखंड अधिकारी संदीप काकड़, नायब तहसीलदार तेजपाल, विकास अधिकारी ऋषि राज मीणा, ऑफिस कानूनगो पवन सोनगरा, सरपंच सुमन गोदारा, पटवारी संजीव मलिक, बृजमोहन, सुनीता आदि उपस्थित रहे।