Dark Mode
प्रशासन गाँवो के संग एवं महंगाई राहत शिविर का एस.डी.एम. ने लिया जायजा

प्रशासन गाँवो के संग एवं महंगाई राहत शिविर का एस.डी.एम. ने लिया जायजा

राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश भर में आमजन के राहत दिलाने के उद्देश्य से आयोजित महंगाई राहत शिविर का उपखण्ड अधिकारी शैलेंद्र सिंह चारण जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए आमजन को राहत दिलाने के उद्देश्य अधिक से अधिक रजिस्टेशन हेतु निर्देश दिए। राजीव गांधी युवा मित्र कानाराम सिंघल ने शिविर में आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य दस योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक रजिस्टेशन हेतु प्रेरित किया। शिविर को सफल एवं अनुशासित बाबत ग्रामीणों की और से उपखण्ड अधिकारी शैलेंद्र सिंह चारण, तहसीलदार भाद्राजून मानाराम चौधरी,वीरेंद्र जोशी ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी,शिविर प्रभारी कुंदन सिंह राठौड़ का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान विक्रम सिंह व्यवस्थापक शिविर, तरुणा दयालानी पीईईओ, अनिल कुमार बिश्नोई सांखियकी अधिकारी,ड़ॉ जितेंद्र कुमार सामाजिक न्याय अधिकारिता,राजू सिंह परिवहन विभाग, के.के.शर्मा चिकित्सा विभाग, विकास कुमारी महिला पर्यवेक्षक,मिश्रीमल काम्बा,रमेश कुमार,समेत विद्यालय सहायक,कंप्यूटर अनुदेशक उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!