Dark Mode
पॉलीटेक्निक में नॉन-इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू

पॉलीटेक्निक में नॉन-इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू

कला एवं शिल्प के क्षेत्र मे ब्यूटी कल्चर में भी नॉन-इंजीनियरिंग डिप्लोमा


बाड़मेर । राजस्थान के 08 महिला तथा 25 सह-शिक्षा पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में संचालित नॉन-इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों मे सत्र 2023-24 के लिए प्रथम वर्ष में केंद्रीयकृत प्रवेश प्रणाली से ऑन लाइन आवेदन एवं विकल्प पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं।
पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्रधानाचार्य कमल पंवार ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की माध्यमिक परीक्षा या समकक्ष परीक्षा मे न्यूनतम 35 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। ऑनलाईन आवेदन 14 जुलाई से प्रारम्भ हो चुके है जिसकी अंतिम तिथि 02 अगस्त है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन हेतु स्वयं की एसएसओ आईडी अथवा ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से कर सकते है।
साथ ही उन्होने बताया राज्य सरकार ने इस वर्ष से पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के साथ-साथ नॉन- इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम भी शुरू किए हैं। इसी क्रम में पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाड़मेर में सत्र 2023-24 से कला एवं शिल्प के क्षेत्र में ब्यूटी कल्चर शाखा का 4 डिप्लोमा कोर्स 30 सीटों की प्रवेश क्षमता के साथ प्रारम्भ किया जा रहा है। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए इन नंबरो 9571537778 व 8764043223 पर संपर्क करे अथवा विभागीय वेबसाईट http://dte.rajasthan.gov.in पर विवरणिका का अवलोकन करे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!