Dark Mode
सीसवाली मॉडल स्कूल में प्रवेश प्रारम्भ !

सीसवाली मॉडल स्कूल में प्रवेश प्रारम्भ !

 
 
सीसवाली - बारां !  सीसवाली - राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद , जयपुर द्वारा सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में संचालित ISO 9001:2015 प्रमाणित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल  ब्लॉक अंता कैम्पस में सत्र 2023-24 में प्रवेश प्रारंभ कर दिया गया है 
   प्रधानाचार्य श्री रघुवीर प्रसाद मीणा ने बताया कि कक्षा छः में छत्तीस छात्र एवं चव्वालीस छात्राऔ, कक्षा सात में एक छात्र एवं छब्बीस छात्राऔ, कक्षा आठ में नौ छात्राएं और कक्षा नौ में दस छात्राओं हेतु रिक्तियां उपलब्ध है इन रिक्तियों पर परिषद द्वारा जारी प्रवेश नीति के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा।
  प्रवेश प्रभारी श्री देशराज गोचर ने बताया कि प्रवेश फॉर्म वितरित किये जा रहे हैं अतः भरे हुए प्रवेश फॉर्म दिनांक 25 मार्च 2023 तक विद्यालय समय में जमा किये जा सकते हैं। वर्तमान में उपलब्ध रिक्तियों की संख्या में कमी या वृद्धि संभावित है। बाकी जानकारी विद्यालय में प्रप्त  कर सकते है ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!