राजकीय महाविद्यालय वैर एवं भुसावर में प्रवेश प्रक्रिया हुई शुरू
वैर . राजकीय महाविद्यालय, वैर में सत्र 2023-24 स्नातक भाग प्रथम कला संकाय में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिये ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 28 जून 2023 से शुरु हो गई है,। भुसावर मे भी मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अनुसार स्नातक भाग प्रथम में इसी सत्र से प्रवेश प्रक्रिया 28 जून से शुरू हो गई है, राजकीय महाविद्यालय भुसावर में प्रवेश के लिए ऐकक्षिक विषय हिंदी, अंग्रेजी भूगोल, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, समाजशास्त्र एवं संस्कृत विषय रखे गए हैं , प्राचार्य एवं प्रवेश नोडल अधिकारी हनुमान सहाय कुम्हार, ने बताया कि आयुक्तालय काॅलेज शिक्षा , राजस्थान , जयपुर की ओर से ऑनलाइन कार्यक्रम जारी कर दिया है। उसके अंतर्गत इन महाविद्यालयों में 28 जून से स्नातक भाग प्रथम कला संकाय में ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है । आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 05 जुलाई 2023 निर्धारित की गई है। वैर एवं भुसावर महाविद्यालयों द्वारा प्रथम वरीयता सूची व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन दिनांक 10 जुलाई 2023 को किया जाएगा।
प्रथम वरीयता सूची व प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन एवं ई-मित्र पर शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 13.07.2023 रखी गई है। प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन एवं उनका विषय एवं वर्ग आवंटन दिनांक 14.07.2023 को किया जाएगा। महाविद्यालयों में 15.07.2023 से शिक्षण कार्य प्रारम्भ कर दिया जाएगा।
वैर महाविद्यालय के बी.ए.पार्ट प्रथम एवं द्वितीय के नियमित सभी विद्यार्थियों को भी जानकारी दी जा रही है कि जो विद्यार्थी मुख्य परीक्षा 2023 में सम्मिलित हुए हैं, उन्हें अगली कक्षा में क्रमोन्नत कर दिया है। अतः वे सभी विद्यार्थी ई-मित्र पर जाकर निर्धारित फीस अंतिम तिथि 30.06.2023 तक जमा करवा दें। निर्धारित तिथि पश्चात अगर छात्र फीस जमा नहीं कराता है तो वह अस्थायी रूप से अगली कक्षा में क्रमोन्नत नहीं हो पायेगा । जिसके लिये विद्यार्थी स्वयं जिम्मेदार होगा।