राजकीय मॉडल विद्यालय बकानी में कक्षा 11वी में प्रवेश प्रारंभ
बकानी. स्थानीय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय बकानी में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित सत्र 2023–24 में कक्षा 11 के लिए 80 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रधानाचार्य सरदार सिंह कछावा ने बताया कि स्थानीय विद्यालय में 11 वीं कक्षा में विज्ञान संकाय में 44 स्थान छात्राओं एवम् 36 स्थान छात्रों के लिए आरक्षित है कुल 80 सीटों पर पात्र आवेदकों से प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते है रजिस्ट्रेशन फॉर्म विद्यालय से निशुल्क प्राप्त कर सकते है आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून है 26 जून को चयनित आवेदकों की सूची जारी की जाएगी तथा 30 जून को चयनित आवेदकों से समस्त वांछित दस्तावेज प्राप्त कर प्रवेश दिया जाएगा। मॉडल विद्यालय में प्रवेश हेतु प्रवेश नीति में संशोधन के अनुसार सबसे पहले ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्राथमिकता से प्रवेश देने एवं ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रवेश देने के बाद कक्षाओं में सीट रिक्त रहने पर भी शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। और अधिक जानकारी के लिए कक्षा 11 प्रवेश प्रभारी खुर्शीद आलम अंसारी से संपर्क कर सकते है।