महात्मा गांधी स्कूल अकलीमपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्रवेश शुरू।
निमराना । कस्बे के नजदीकी महात्मा गांधी स्कूल अकलीमपुर में अंग्रेजी माध्यम से कक्षा प्रथम से पांचवी तक के स्कूली छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की गई है।स्कूल की प्रधानाचार्य कमलेश यादव ने बताया कि कक्षा प्रथम से पंचम तक अंग्रेजी माध्यम में छात्र छात्राओं के प्रवेश लिए जाएंगे। अंग्रेजी माध्यम के 30 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा 30 से अधिक रजिस्ट्रेशन फॉर्म आने पर लॉटरी सिस्टम से प्रवेश दिया जाएगा।अंग्रेजी माध्यम कक्षा में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन 4 मई से 9 मई तक किए जाएंगे। प्रवेश के उपरांत राजस्थान सरकार के द्वारा दूरदराज से आने वाले स्कूली छात्र छात्राओं के आने जाने के लिए किराया भी दिया जाएगा।