विषाक्त खाना खाने से बाराती हुए बीमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुए भर्ती
वैर . समीपवर्ती गांव रायपुर से बयाना तहसील के गांव पिदावली में गई बारात में विषाक्त खाना खाने से बीमार हुए बारातियों को वैर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, थाना अधिकारी प्रेम सिंह भास्कर ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों के इलाज की व्यवस्था कराई, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती पीड़ितों ने बताया कि गांव रायपुर से बारात बयाना तहसील के गांव पिदावली गई थी भोजन करने के बाद बारात से वापस गांव रायपुर आ गए रात के समय बारातियों की उल्टी दस्त से तबीयत खराब हो गई तबीयत इतनी खराब हुई की उल्टी दस्त के साथ खूनी दस्त भी हो गये जिन्हें तुरंत राजकीय चिकित्सालय वैर में भर्ती कराया , राजकीय चिकित्सालय हॉस्पिटल वैर में गत रात्रि को 2 दर्जन से अधिक पीड़ित उपचार कराने के लिए पहुंचे शीघ्र ही उनका उपचार शुरू कर दिया ,आज हॉस्पिटल के अंदर कर्मचारियों की कमी होने के कारण वार्ड खाली पड़े हुए थे उनमें कोई भी ड्रिप लगाने के लिए कर्मचारी उपलब्ध नहीं था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर बबलू शर्मा ने बताया कि यहां केवल चार ही कंपाउंडर कार्यरत हैं कर्मचारियों की कमी है, शीघ्रही व्यवस्था में सुधार कर लिया जाएगा,