Dark Mode
किशोरी बालिकाओं को किया  स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक 

किशोरी बालिकाओं को किया  स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक 

डीडवाना. राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के जागरूकता कार्यक्रम के तहत रूडिप के अधिशाषी अभियंता  दीपक मांडन  के निर्देशन  में व कनिष्ठ अभियंता जितेंद्र चौधरी के सहयोग से आरयूआईडीपी परियोजना की जानकारी सोनी देवी बालिका सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल,छापरी गेट ,डीडवाना  में विधार्थी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर दी गयी । इस कार्यक्रम के तहत  छात्राओ को सीवरेज प्रणाली के बारे में बताया गया।इस अवसर पर सीवरेज प्रणाली की जानकारी देते हुए कैप- आरयूआईडीपी के सचिन मुदगल ने बताया कि आपके घर के टॉयलेट ,रसोई व बाथरूम के पानी को सीवरेज लाइन से जोड़ा जाएगा तथा कहा कि सीवर लाइन में रसोई व बाथरूम का कचरा नही जाना  चाहिये।इससे सीवर लाईन चौक नही होगी एवं आपके घर के आस-पास बदबू तथा गंदगी नहीं फैलेगी,इससे शहर साफ़ सुथरा एवं स्वच्छ बनेगा इसमें हम सब का सहयोग अपेक्षित है। परियोजना में कार्यरत एसओटी टीम कि प्रियंका भाटी, नीरू भाटी  ने  स्वास्थ्य और स्वच्छता पर बताते हुए  कहा कि किशोरी बालिकाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए तथा साथ ही बताया कि स्वस्थ्य रहने के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान देना आवश्यक है।  इसी के साथ ही बालिकाओं के शंकाओं का समाधान किया गया  ।विधालय के प्रधानाचार्य पवन शर्मा ने पर्यावरण के बारे मै बताते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की ।इस अवसर पर एलएंडटी के  रोहित भाटी स्थानीय विधालय के अंजू ,सुनीता ,सीमा,रेखा सोनी,मनोहारी,श्रुति ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर बच्चों का मनोबल बढाया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!