एडवेंचर कैंप का आयोजन
पिलानी . बिरला शिशु विहार स्कूल एक दिवसीय एडवेंचर कैंप का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि श्री पवन वशिष्ठ प्राचार्य बिरला शिशु विहार थे |
इस कैंप मे ज़िप लाइन, स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग, क्रूल क्रॉस, फायर मैजिकल मेज, व्हील बर्मा ब्रिज, लेज़र बीम, कमांडो नेट इत्यादि साहसिक कार्य बच्चों से करवाए गए |
इस प्रकार का एडवेंचर कैंप बिरला शिशु विहार मे दूसरी बार आयोजित किया गया है | यह एडवेंचर कैंप कक्षा पूर्व प्राथमिक से कक्षा पांचवी तक के बच्चों के लिए आयोजित किया गया था | इस कैंप मे करीब 500 से अधिक बच्चों ने एडवेंचर कैंप का लाभ उठाया |
प्राचार्य पवन वशिष्ठ ने बताया कि इस एडवेंचर कैंप से बच्चों को गेम्स खेलने का मौका मिलता है और काफी कुछ नया जानने-सीखने को मिलता है। ऐसे एडवेंचर कैंप बच्चों का उत्साह बढ़ता हैं तथा बच्चों का सर्वपक्षीय विकास के साथ साथ नेतृत्व करना, आत्मविश्वास, जीवन मे जोखिमो को समझाना आदि गुणों का विकास होता है।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ मनोज जांगिड़ ने बताया कि सभी बच्चों ने इस एक दिवसीय एडवेंचर कैंप का लुफ्त उठाया और भरपूर आनंद लिया | इस मौके पर विजय तोला, नमिता पारीक, रेखा शर्मा, रश्मि सोनी आदि उपस्थित थे |