एडवोकेट अजीत सिंह अंतर्राष्ट्रीय कानूनी सलाह समिति सदस्य नियुक्त
डीडवाना. बास्केटबॉल के लिए संपूर्ण विश्व में अपनी एक अलग पहचान रखता है यहां से कई अंतरराष्ट्रीय नामवर खिलाड़ी रैफरी हुए वहीं फ़िबा फैडरेशन ऑफ इंटरनेशनल बास्केटबॉल एसोसियेशन में भी यहां का प्रतिनिधित्व इस शहर के खेल प्रेम और प्रतिभा को दर्शाता है । राजस्थान बास्केटबॉल संघ आरबीए के अध्यक्ष एडवोकेट अजीत सिंह राठौड़ को फिबा ने अपनी कानूनी सलाह कार समिति में सदस्य मनोनित किया है । नागौर जिला बास्केटबॉल संघ के प्रवक्ता अबरार अली बेरी ने बताया कि फेडरेशन ऑफ इंटनेशनल बास्केटबॉल ने एडवोकेट अजीत सिंह राठौड़ को एशियाई देशों की लीगल कमेटी में सदस्य मनोनित किया है और यह राजस्थान के लिए गौरव का विषय है कि फ़िबा ने अपने गठन के बाद पहली बार राजस्थान प्रदेश से किसी को अंतराष्ट्रीय स्तर पर बनी समिति में स्थान दिया है । ज्ञात हो एडवोकेट अजीत सिंह राठौड़ 1974 से डीडवाना बास्केटबॉल के लिए समर्पित भाव से काम कर रहे है उनके इस समर्पण को देख कर ही पहले आर बी ए का अध्यक्ष फिर ओलंपिक संग राजस्थान का अध्यक्ष एवं भारतीय बास्केटबॉल संघ का उपाध्यक्ष तक का सफर राठौड़ ने तय किया है । राठौड़ का मनोनयन होने पर नगर के खेल प्रेमियों में खासा हर्ष व्याप्त है । वयोवृद्ध खिलाड़ी महावीर ओझा, सलीम खान पठान, हासन खान पठान, नरपत सिंह राठौड़, गुमान सिंह राठौड़, अशोक शर्मा, सुरेश मारोठिया, शकीला परिहार खान, सुधा ओझा, मीनाक्षी जोशी, अमजद एच पठान, मोहम्मद नईम, विवेक रंजन सिंह, अनंत शर्मा, गुलाब कच्छवा, देवेश त्रिपाठी, मुकेश राठौड़, कृष्ण मोहन शास्त्री, मान सिंह, एडवोकेट विश्व नाथ प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों ने बधाईयां प्रेषित की है ।