एडवोकेट डॉ सिंह ख्यालिया का हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन
सीकर । हर्षिता मैरिज गार्डन में बाल संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रहे लक्ष्मणा का बास के एडवोकेट डॉ शिवपाल सिंह ख्यालिया का भव्य नागरिक अभिनंदन सीकर के प्रमुख प्रबुद्ध जनों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा किया गया। आयोजन समिति के संयोजक डॉ नेकीराम आर्य ने बताया की हाल ही में भारत सरकार के रेल मंत्रालय में डॉ एसपी सिंह को जेड आर यू सी सी में सलाहकार सदस्य नियुक्त किया गया एवं पिछले 15 वर्षों से राज्य बाल अधिकार आयोग, बाल कल्याण समिति , किशोर न्याय बोर्ड आदि में राजस्थान सरकार की महत्वपूर्ण संस्थाओं में डॉ एसपी सिंह ने विशेष कार्य किए हैं और इसी उपलब्धि के आधार पर अमेरिका के प्रतिष्ठित संस्था द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई उपलब्धियों के उपलक्ष में सीकर शहर एवं आसपास के प्रबुद्धजनों ने एक आयोजन समिति बनाकर डॉ एसपी सिंह ख्यालिया का नागरिक अभिनंदन करने का निर्णय किया था जिसको उल्लास के साथ विभिन्न संस्थाओं के प्रबुद्धजनों ने डॉ एसपी सिंह का जोरदार स्वागत किया । मंच पर डॉ एसपी सिंह ख्यालिया, उसके माता-पिता, सीकर सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, विष्णु प्रसाद जी महंत कल्याण मंदिर, चंद्रमादास जी महाराज पालवास बगीची, नवल बाईसा, सालासर के बालाजी मंदिर से देवकीनंदन जी पुजारी उपस्थित रहे । सर्वप्रथम संतों का स्वागत किया गया उसके बाद में संतों का आशीर्वाद डॉ एसपी सिंह को मिला । स्वागत भाषण रामचंद्र सुंडा ने दिया शिक्षाविद दयाराम महरिया, डॉ कुलकिरण गढ़वाल, रामचंद्र नेहरा, कांग्रेस नेता फूल सिंह ओला आदि ने आशीर्वाद स्वरुप उद्बोधन दिया बड़ी गण मान्यजनो के साथ बडी़ संख्या में महिलाएं युवा एंड प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे । नंदनी त्यागी ने गीत की प्रस्तुति दी । इस अवसर पर मदन लाल मीणा, एसके प्रिंस, सुमन चांडक व अभिषेक शम्सु ने भी अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन संचालन डॉ नेकीराम आर्य व अभिषेक समसू ने किया।