अधिवक्ता गौड़ अध्यक्ष, मेघवाल उपाध्यक्ष तथा प्रजापत कोषाध्यक्ष चुने गए
फलोदी. अधिवक्ता संस्थान फलोदी जिला वार्षिक चुनाव 2024 में गौड़ अध्यक्ष, मेघवाल उपाध्यक्ष एवम प्रजापत कोषाध्यक्ष चुने गए, वहीं महासचिव, सह सचिव तथा पुस्तकालय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए।
अधिवक्ता संस्थान चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट भवानीशंकर चाण्डा ने बताया कि आज सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान हुआ जिसमें
149 अधिवक्ता मतदाताओं मेसे 146 ने मतदान किया। सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट कंवरसिंह चौहान ने बताया कि
अध्यक्ष पद पर दीपक गौड ओर ललित जोशी में कांटे की टक्कर में मात्र 2 मतों से दीपक गौड़ विजयी हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर मोहन मेघवाल 46 मतों से तथा कोषाध्यक्ष पद पर स्वरूपचंद इंदा 42 मतों से विजयी घोषित हुए। संस्थान के कुल 6 पदों में से शेष 3 पदों में महासचिव पद पर समस्तदीन मंगलिया, सहसचिव पद पर दुर्गॅन्दसिहं इन्दा तथा पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर मांगीलाल विश्नोई पूर्व में नाम वापसी के बाद निर्विरोध निर्वाचित किये जा चुके है।
चुनाव परिणाम बाद विजयी अधिवक्ताओं को संस्थान के पूर्व अध्यक्ष वयोवृद्ध अधिवक्ता हीराराम विष्नोई, वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम चाण्डा, रामकिशन विष्नोई, मुल्तानाराम, भंवरलाल जोशी, श्रीगोपाल व्यास, भवानीशंकर चाण्डा, जेपी गुचिया, मनोज पुरोहित, विजय ओझा, कृष्णकान्त चाण्डा, रइसुदीन, महिपाल कोठारी, सुरेश जोशी, सिकन्दर घोषी, ओमप्रकाश शर्मा , समंदरसिंह राठौड़, कंवरलाल मेघवाल, अब्दुल मजीद, हितेश जैन, प्रेम विष्नोई, ज्योति व्यास, भूपेंद्र सिंह
आदि अधिवक्ताओं ने बधाई दी और माल्यार्पण कर स्वागत किया।