एडवोकेट शीतल जैन यंग वूमन आइकॉन ऑफ़ द ईयर से अलंकृत
इंदौर। हर वर्ग महिलाओं को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभा रहा है फिर वो सरकार हो या आम जन ऐसे में विश्व स्तर पर संगीत से प्रेम वर्षा करने वाली अंतराष्ट्रीय संस्था यमन आर्ट्स फाउंडेशन (न्यू जर्सी, यूएसए) जो की भारत सहित यूएई, यूके को भी सँगीत की महक से महका रहा है द्वारा संघर्ष कर अपनी अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं को प्रोहत्साहित करने के लिए अवार्ड आयोजित करती है और उसी श्रेणी में इंदौर में रहने वाली एक ऐसी शक्शियत को वर्ष 2022 का सम्मान "यंग वूमन आइकॉन ऑफ़ द ईयर 2022" से 21 मार्च 2023 को महिला दिवस माह के रूप में मानते हुए यमन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा दिया गया। आपको बतादें की उक्त सम्मान ऐसे शख्सियत को दिया गया है जो गरीबी को चुनौती बना जब 8 - 10 वर्ष के बच्चे खेल कूद में अपना जीवन यापन करते है उस समय यह अपनी माँ के साथ कई - कई किलो मीटर तक ठेला धक्का कर सडकों पर दुकान लगा अपने जीवन में लगे अर्थ ग्रहण को तो दूर कर ही रही थी, वहीँ पढ़ लिख कर इंदौर शहर की एक नामी अधिवक्ता के रूप में अपनी पहचान बनायीं वो है इंदौर उच्च न्यायलय एवं जिला न्यायलय में गत 12 वर्षों से प्रेक्टिस कर रही अधिवक्ता शीतल जैन। यमन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा "यंग वूमन आइकॉन ऑफ़ द ईयर 2022" के लिए अधिवक्ता शीतल जैन को उनके बालकाल से संघर्षमय जीवन को चुनौती दे इस मुकाम तक पहुँचने के लिए दिया गया है जिससे देश और समाज के अन्य वर्ग अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए अधिवक्ता शीतल जैन को अपना मोटिवेशनल के रूप में देख आगे बढे और जीत को गले लगाए।