एडवोकेट श्रवण सिंह राजपुरोहित ब्राह्मण महासभा कल्याणपुर के अध्यक्ष मनोनीत
सरवड़ी कल्याणपुर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा की कल्याणपुर खण्ड की कार्यकारिणी का गठन किया गया । वहीं श्रवण सिंह राजपुरोहित सरवड़ी को ब्राह्मण महासभा कल्याणपुर अध्यक्ष पद पर चुना गया । मुख्य चुनाव अधिकारी भवानी शंकर गौड़ जिला प्रभारी अनुप शर्मा , पर्यवेक्षक हरिसिंह तरसिंगड़ी सोढ़ा की उपस्थिति में एडवोकेट श्रवण सिंह राजपुरोहित सरवड़ी को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया । श्रवण सिंह राजपुरोहित सरवड़ी पूर्व में महिला उत्पीडन प्रकरण जोधपुर महानगर मे अपनी सेवाएं दे चुके है तथा वर्तमान में भिन्न-भिन्न सामाजिक संस्थाओं व संगठनों में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस प्रकार ओमाराम पालीवाल गंगावास को मंत्री तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गजेन्द्र सिंह राजपुरोहित बागलोप को सर्वसम्मति मनोनीत कर पद गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। वहीं इस मौके पर श्रवण सिंह राजपुरोहित सरवड़ी में सभी का आभार व्यक्त किया और कहा की जो पद और कार्य ब्राह्मण महासभा में मुझे दिया है में उस पर खरा उतरूंगा । वहीं दिलिप शर्मा रणवीर सिंह राजपुरोहित सवाई सिंह राजपुरोहित सहित ब्राह्मण समाज के लोगों ने बधाई दी और माला पहनाकर उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।