अधिवक्ताओं की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
फलोदी . अधिवक्ता संस्थान फलोदी द्वारा जुगराज चौहान हत्याकांड की जांच एवम अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को तीसरे दिन भी न्यायिक कार्यो का बहिष्कार जारी रहा।
अधिवक्ता संस्थान फलोदी द्वारा आज हड़ताल के तीसरे दिन भी मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम का ज्ञापन अत्तिरिक्त जिला कलेक्टर एवम उपखण्ड अधिकारी फलोदी को देकर जोधपुर में अधिवक्ता की निर्मम हत्या के विरोध में लगातार चल रहे न्यायिक कार्यों में अधिवक्ताओं की उपिस्थति नही देने के क्रम मे लगातार आज 22.02.2023 को न्यायालयों में उपस्थिति नही देकर वाहन रैली के रूप में जाकर ज्ञापन प्रस्तुत किया और त्वरित कार्यवाही की मांग की । इस दौरान अधिवक्ता संस्थान के अध्यक्ष भंवरलाल जोशी, महासचिव सिकंदर घोषी, मनोज पुरोहित, ललित जोशी, शकुंतला व्यास, प्रवीण दवे, ज्योतिष गुरु, महिपाल कोठारी आदि सभी अधिवक्ता उपस्थित रहे।