जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर गौड़ का अधिवक्ताओं ने किया स्वागत
सीकर । जिला अभिभाषक संघ के अधिवक्ताओं ने राजस्थान मुस्लिम वक्फ बोर्ड के जिला उपाध्यक्ष मौहम्मद रफीक गौड़ के बनने पर माला पहनाकर व मिठाईयां बांटकर किया स्वागत। स्वागत करने वालो में कांग्रेस के जिला संगठन सचिव अधिवक्ता पुरषोत्तम शर्मा , अभिभाषक संघ के महासचिव अंगद तिवाड़ी , पूर्व उपाध्यक्ष प्रकाश बरबड़ उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रिपु दमन ,संजय खेदड़ , व सीकर अभिभाषक संघ के अधिवक्ता सुखदेव महला,पार्षद प्रतिनिधि दिलीप मिश्रा ओमप्रकाश चौधरी , ताराचन्द्र यादव, शीशराम ढाका , भागीरथ ढाका ,अनिल शर्मा , संजय शर्मा सुभाष महला ,अभिषेक , जितेंद्र शर्मा , चांद खान इलियास गौड़ सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं में मोजूद थे।