Dark Mode
गोस्वामी समाज का स्नेह मिलन समारोह आयोजित

गोस्वामी समाज का स्नेह मिलन समारोह आयोजित

भीनमाल। शहर की रेलवे स्टेशन के पीछे जसवंतपुरा बस स्टैंड के पास गोस्वामी सेवा समिति छात्रावास में मंगलवार को गोस्वामी समाज का स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। सम्मेलन में जालौर, सिरोही, पाली और बाड़मेर जिले से सैकड़ो की संख्या में गोस्वामी समाज के लोगों ने भाग लिया। स्नेह मिलन समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि अब समाज में वर्षो से चली आ रही कुरीतिया को मिटाना होगा। समाज में बालिका शिक्षा का स्तर बढ़ाना होगा ताकि एक बालिका दो घरों को पढ़ाई की रोशनी से रोशन कर सके। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि स्नेह मिलन समय-समय पर आयोजित होने चाहिए ताकि समाज में आपसी भाईचारा और एकता बनी रहे। इस दौरान समाज की प्रतिभाओं को दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया गया। स्नेह मिलन के पश्चात आगामी दत्तात्रेय जयंती मनाने को लेकर सभी समाज बंधुओ की उपस्थिति में चर्चा की गई। इस स्नेह मिलन समारोह में गोस्वामी समाज के जालौर, सिरोही, पाली और बाड़मेर जिले से सैकड़ो की संख्या में समाज बंधुओ ने भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!