Dark Mode
सिरनवा व्यापार संघ का स्नेह मिलन समारोह आयोजित

सिरनवा व्यापार संघ का स्नेह मिलन समारोह आयोजित

सिरोही। सिरनवा व्यापार संघ, सिरोही का स्नेह मिलन समारोह सिरोही के एक निजी होटल में रखा गया। समारोह में मुख्य अथिति के रूप में नगर परिषद सिरोही के सभापति महेंद्र मेवाड़ा, सिरोही उपस्थित रहे। संघ के अध्यक्ष राजेंद्र रावल ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर, स्वागत किया गया।
संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र रावल ने बताया कि ये व्यापार संघ सिरोही का पहला रजिस्टर्ड व्यापार संघ है ।
व्यापार संघ द्वारा सिरोही के व्यापार को बढ़ाने हेतु कई आवश्यक कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि सभी व्यापारियों का एक वेबसाइट पेज बनाया जायेगा। एक रैपिड फोर्स का गठन किया जाएगा जिससे व्यापारियों को तत्पर सहयोग मिल सकेगा
रावल ने बताया कि संघ सदैव सामाजिक कार्यों मैं अग्रणी रहेगा। प्रतिवेदन उद्बोधन में कहा कि स्नेहमिलन इसलिए किया जाता है ताकि सभी का आपस मे स्नेह बना रहे उन्होंने सदस्य होने के लाभ मायने बताए। कार्यक्रम के अंत में संघ के गत वर्ष में किये गए आय व्यय का ब्यौरा राजीव चौरसिया द्वारा पेश किया गया। मंच का संचालन सुरेश सगरवंशी द्वारा किया गया। सगरवंशी ने अपने भाषण में सदस्यो को आपस में तालमेल एवं व्यापार बढ़ाने हेतु उत्साहित किया । इसी के साथ नए सदस्यों का स्वागत किया गया। इस मौके पर सुरेश सगरवंशी, किशन प्रजापत, मुकेश सोनी, संजय अग्रवाल, शिरिष हरण, राजीव चौरसिया, विजय जैन, योगेश जैन ,चंद्रप्रकाश खण्डेलवाल, राजेन्द्र रावल, रंजीत सुथार ,सतीश अग्रवाल सहित संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!